बेटा-बेटी के डॉक्टर बनने की ख़ुशी में कांवरिया पथ में बिछाया कारपेट

सुल्तानगंज। अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला के छठे दिन नेपाल की महिला कांवरिया सूनिता देवी ने अपने पुत्र एवं पुत्री के डाक्टर बनने की खूशी में सवा किलोमीटर तक कांवरियों की सुविधा को लेकर कारपेट बिच्या। इस मौके पर नेपाल की महिला कांवरिया सूनिता देवी ने बताया कि सरकारी नर्स के रूप में कार्यरत हुं और अपने पुत्र एवं पुत्री के डाक्टर बनने की खूशी में कांवरिया मार्ग में सवा किलोमीटर तक कांवरियों की सुविधा के लिए कारपेट बिछा रही हुं। पुत्र डाक्टर प्रशांत यादव एवं पुत्री सुष्मिता यादव भी होकिंग जोन्स अमेरिका में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं।