जेएन सिंह। चौथम
सरकार के द्वारा आम जनों के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की की बात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौथम में खोखला है। यहां हृदय रोगी मरीज ईसीजी जांच के लिये दर दर भटक रहे हैं।

क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पताल में लगाये गया ईसीजी मशीन टेक्निशियन की अभाव में एक वर्ष से धूल फांक रहा है। जिसके कारण मरीजों को ईसीजी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभागीय सूत्र से मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीते वर्ष मार्च 2025 को सीएचसी चौथम में ईसीजी मशीन लगाया गया था। लेकिन एक वर्ष बाद भी टेक्निशियन को पदस्थापित नहीं किया जा सका। इस संबंध में चौथम सीएचसी के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया विभाग के द्वारा टेक्निशियन का पदस्थापना नहीं हुआ है। जिसके कारण ईसीजी मशीन बंद है। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या पूरे प्रदेश में है।

































