पहले ही प्रयास में जेआरएफ 99.33 पर्सेंटाइल के साथ नितिका विश्वास ने किया नाम रौशन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर

फूड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राघोपुर निवासी नितिका विश्वास ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में 99.33 पर्सेंटाइल के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का सशक्त प्रमाण है।
राष्ट्रीय स्तर की इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा में पहले प्रयास में इतनी उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह सफलता न केवल नीतिका के उज्ज्वल भविष्य और शोध के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है जो परिश्रम और धैर्य के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
नितिका के पिता भाई भरत कुमार एवं माता किरण कुमारी राउत ने बेटी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। परिवार ने नितिका को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।