न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी एवं 25 हजार रुपये के इनामी ललित कुमार मेहता को पुलिस ने राज्य से बाहर कानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान ललित मेहता, साकिन- बरहकुरवा, थाना- त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल के रूप में की गई है।पुलिस के अनुसार ललित कुमार मेहता अंतरजिला स्तर पर कई लूट कांडों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर मर्डर, लूट, चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहने का आरोप है।हाल के दिनों में जदिया थाना कांड संख्या-163/24 ( 08.09.2024) के तहत धारा 309(6) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद आरोपी मोबाइल, आधार कार्ड एवं अन्य सामान लेकर राज्य से बाहर फरार हो गया था।इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज विभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी में एस.टी.एफ. की तकनीकी टीम की भूमिका भी सराहनीय रही। लगातार दबिश और पेशेवर कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललित कुमार मेहता का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध सुपौल, त्रिवेणीगंज, जदिया, शंकरपुर एवं अन्य थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कुल दर्जनों मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विशेष टीम में शामिल अधिकारी
विभाष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज पुलिस निरीक्षक विवेकानंद नंदन, थानाध्यक्ष, जदिया पुअनि सुदेश कुमार, जदिया थाना पुअनि सोमेश्वर कुमार, जदिया थाना
सशस्त्र पुलिस बल एवं एस.टी.एफ. की तकनीकी टीम सुपौल पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है।
































