जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा मां सरस्वती पूजनोत्सव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले भर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न पूजा पंडालों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। छात्र-छात्राएं मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूजा समितियों द्वारा स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूरे जिले में सरस्वती पूजा का पर्व आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न स्कूलों , सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दिनभर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया है।