पूर्व सैनिक के निधन पर शोकसभा आयोजित

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सुपौल, बिहार के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार मेजर देवन मुखिया (सेवानिवृत्त) 22 जनवरी 2026 गुरुवार को ईश्वरधाम सिधार गए। काफी समय से बीमार चल रहे थे और अंतिम सांस भारतीय सेना के बेस अस्पताल बागडोगरा में लिया।
स्व. मुखिया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। दो पुत्र डा.संतोष कुमार मुखिया पीएचसी पंचगछिया एवं डॉ सरोज कुमार मुखिया सीएचसी महिषी में पदस्थापित हैं वहीं दो पुत्रियों में बड़ी मेजर बबिता, पति फ्लाईट गनर एस सौरभ भारतीय सेना में तो छोटी कंचन कुमारी शिक्षिका हैं। सभी बच्चों की अच्छी पढ़ाई और सरकारी नौकरी में होना दर्शाता है कि शिक्षा को कितना महत्व दिया अपने जीवन में।
स्व मुखिया का जन्म 06.02.1967 में परसरमा गांव सुपौल के वार्ड संख्या 7 के एक मल्लाह परिवार में हुआ था। 1984 में जिला स्कुल सहरसा से मैट्रिक पास कर सेना में 26.07.1988 योगदान देकर देशसेवा कर 31.07.2018 में सेवानिवृत्त हुए। सेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात बच्चों की परवरिश करते हुते समाज सेवा और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सुपौल के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया। 23 जनवरी को पैतृक गांव परसरमा में दाह संस्कार किया गया। जिसमें पूरा परिवार, समाज और परिषद के संरक्षक मेजर डा शशि भूषण प्रसाद के निर्देश पर प्रमंडल प्रभारी गोपाल मिश्र, सहरसा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, सुपौल जिलाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, सुरेंद्र झा,मिथिलेश कुमार झा, राजन कुमार झा, राणा प्रताप सिंह, रमानाथ सिंह, सेना में कार्यरत नायक बेचन मुखिया, अमरनाथ झा सहित सैकड़ों ग्रामवासी की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज ओढ़ाकर पुष्पांजली अर्पित करते हुए सैल्यूट देकर अंतिम विदाई दी गई।

यह क्षण बेहद ही भावुक था। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम पी सिंह ने भी निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सुपौल जिला के मजबूत स्तंभ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुते श्रद्धांजलि संदेश भेजा है।