वंदे मातरम् की 150वीं स्मृति दिवस समारोह के तहत साइकिल रैली तिरंगा यात्रा एवं वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर में गौरव सिंह, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वंदे मातरम्” की 150वीं स्मृति दिवस समारोह (चरण–II) के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर साइकिल रैली तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन करते हुए आम जनमानस को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गीत के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
तत्पश्चात केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक एवं वैचारिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उक्त कार्यक्रम में 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ की गरिमामयी उपस्थित रही।