ठंड को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

ठिठुरती ठंड को देखते हुए सदर प्रखंड के बरुआरी पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार सिंह ने गंगापट्टी वार्ड संख्या 14 में मानवता और सेवा का सशक्त उदाहरण पेश किया।
इस दौरान गरीब परिवारों, विधवा महिलाओं, बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच कम्बल वितरण कर उन्होंने यह संदेश दिया कि नेतृत्व सिर्फ पद से नहीं, संवेदना और जिम्मेदारी से पहचाना जाता है जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान और ठंड से राहत यही सच्ची जनसेवा है।उनका यह कदम बताता है कि वे सिर्फ चुनावी उम्मीदवार नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं।