न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के तत्वावधान में शुक्रवार 16 जनवरी को सीमा चौकी नरपतपट्टी के कार्यक्षेत्र में 12 किलोमीटर अंतर-क्षेत्रक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ फ्लैग ऑफ 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह द्वारा किया गया। यह दौड़ सीमा चौकी रानीगंज से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग होते हुए सीमा चौकी नरपतपट्टी में संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया, बेतिया, गया एवं मुजफ्फरपुर से आए बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान आरक्षी सामान्य इरशाद अंसारी क्षेत्रक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर
द्वितीय स्थान आरक्षी सामान्य उमेश कुमार क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया
तृतीय स्थान आरक्षी सफाई वाला पृथ्वी कोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया सफल रहे।
इस अवसर पर कमांडेंट गौरव सिंह ने सभी प्रतिभागी बल कार्मिकों को संबोधित करते हुए शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट मेडिकल नरेश कुमार, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह, सहायक कमांडेंट सुधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बल कार्मिक उपस्थित रहे।
































