न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
रेड क्रॉस भवन, सैंडिस कंपाउंड के प्रांगण में बुधवार को भागलपुर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भागलपुर शाखा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय जिला अधिकारी सह अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी उपस्थित रहीं।
कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस मानवता की सेवा करने वाली विश्व की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है। भागलपुर रेड क्रॉस सोसाइटी जिस तन्मयता और समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रही है, वह सराहनीय है। प्रशासन रेड क्रॉस को हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने कहा कि रेड क्रॉस भागलपुर द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। जब भी रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा का कोई कार्यक्रम आयोजित करेगी, उसमें हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य कार्यकारी सदस्य सह बिहार यूथ रेड क्रॉस संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह भागलपुर शाखा को दिलाया जाएगा, ताकि सेवा कार्य और अधिक प्रभावी हो सके।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर के सचिव प्रवीण कुमार झा, सह सचिव रवि कुमार, सदस्य पंकज तिवारी, समाजसेवी हर्षप्रीत सिंह, समाजसेवी फुनेश्वर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 135 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लाभार्थियों में मंजू देवी, दिनेश हरिजन, मोहन रजक, सजमून, नसीमा, पूजा कुमारी (मूक-बधिर), एमडी अनीश (दिव्यांग), शंकर दास, बीबी लाडली, राजेश कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम का समापन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव प्रवीण कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रेड क्रॉस भवन में 135 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम


























