न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के ललितग्राम थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र एनएच 27 स्थित मिर्चेया नदी के पुल के पास से बाइक के डिक्की व सीट के अंदर से 16.410 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है । बरामद किए गए शराब में 375 एमएल के 38 बोतल व 180 एमएल के 12 बोतल कुल 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है । मौके से एक बाइक बीआर 38 वाय 8323 को भी जब्त किया गया है । गिरफ्तार तस्कर अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड 12 निवासी नीतीश कुमार यादव बताया जा रहा है । थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक की डिक्की व सीट के नीचे से 16. 410 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । मौके से एक बाइक को भी जब्त कर थाना लाया गया है। बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध शराब उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

































