
न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
रेशम नगरी भागलपुर के जाने-माने शोरूम शार्वा टीवीएस में टीवीएस मोटर कंपनी के बहुप्रतीक्षित स्कूटर TVS NTORQ 150 की लांचिंग के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लॉन्चिंग इवेंट में राजनीति और व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, जिससे कार्यक्रम काफी गरिमामय रहा।
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन
स्कूटर का अनावरण विधायक रोहित पांडेय एवं लोजपा नेत्री श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने टीवीएस की नई तकनीक की सराहना की और शार्वा टीवीएस को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
NTORQ 150: फीचर्स और तकनीक
कार्यक्रम में मौजूद टीवीएस के टेरिटरी मैनेजर अमन चौहान ने नए मॉडल की तकनीकी खूबियों पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि यह स्कूटर अपने सेगमेंट में “बेस्ट-इन-क्लास” है। इसमें पहले से ज्यादा दमदार इंजन और उन्नत स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। युवाओं को ध्यान में रखकर इसका स्पोर्टी डिजाइन तैयार किया गया है।

बिहार का दूसरा सबसे बड़ा डीलर बना ‘शर्वा टीवीएस’
शर्वा टीवीएस के स्वामी रवि दुबे ने ग्राहकों का आभार जताते हुए एक बड़ी उपलब्धि साझा की। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के अटूट विश्वास की बदौलत ही आज शार्वा टीवीएस बिहार में नंबर–2 टीवीएस डीलर के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतरीन सर्विस देने का वादा किया। श्री दुबे ने कहा, “हमारी यात्रा ग्राहकों के भरोसे पर टिकी है। भागलपुर की जनता ने हमें जो प्यार दिया है, उसी का परिणाम है कि हम आज इस मुकाम पर हैं।”
खास रही कार्यक्रम की रूपरेखा
जनरल मैनेजर कुमार अभिषेक ने शोरूम की स्थापना से अब तक के सफर और भविष्य के विजन पर एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया। विशेष अतिथि राजीव कान्त मिश्र ने शर्वा परिवार को अपना आशीर्वाद दिया। समारोह के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों को तुलसी का पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शार्वा परिवार से जुड़े सभी एडी (AD) ओनर्स और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
































