सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम सुपौल- सिंघेश्वर व पिपरा रोड में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अचानक हुई इस कार्यवाही से चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, आवश्यक कागजात की कमी तथा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कई बाइक और चारपहिया वाहनों का चालान काटा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर नकेल कसने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पूरी सख्ती के साथ मौके पर मौजूद रही और संदिग्ध वाहनों की भी गहन जांच की गई।