- 4 से 5 नवंबर तक जहानाबाद में होगा आयोजन
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल भारोत्तोलन (Under-17 एवं Under-19 बालिका वर्ग) खेल प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 5 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भागलपुर की बालिका टीम भी हिस्सा ले रही है। जिला खेल पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा टीम को हरी झंडी दिखाकर जहानाबाद के लिए रवाना किया गया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में स्नेहा कुमारी, पलक कुमारी, संजना कुमारी, अर्चना कुमारी, आराध्य कुमारी, खुशी कुमारी और लक्ष्मी रानी शामिल हैं।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में संगीता कुमारी, श्रेयाश्री, शिवानी कुमारी, श्रेया कुमारी और गौरी कुमारी भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव नीरज राय एवं अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

































