बांका से भाजपा विधायक राम नारायण मंडल ने किया नामांकन, उमड़ी समर्थकों की भीड़

न्यूज स्कैन ब्यूरो, बांका

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा विधायक राम नारायण मंडल ने बांका सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे, जिससे पूरे शहर में चुनावी माहौल गरम हो गया।

राम नारायण मंडल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। नामांकन रैली में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नामांकन के बाद मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास, कानून व्यवस्था और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार भी बांका सीट पर प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेगी।