न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा स्थानीय महिला मतदाताओं के साथ लो VTR वाले क्षेत्र बूथ संख्या-26 (बाढ़ आश्रय स्थल, सिसौनी) में “पिंक रैली” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के पश्चात शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थितों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।

































