खगड़िया: परबत्ता में पानी भरे गड्ढे में डूबने से स्वच्छता कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी भरे गड्ढे में डूबने से स्वच्छता कर्मी सह किसान विपिन कुमार (45 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक कुल्हड़िया गांव का रहने वाला था।ग्रामीणों के अनुसार, विपिन कुमार अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी पानी भरे गड्ढे के पास उनका पैर फिसल गया। गड्ढा गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को गड्ढे से बाहर निकाला। कुल्हड़िया पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि रोबिन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन कुमार अपने पीछे एक छोटी पुत्री को छोड़ गए हैं।