खगड़िया : आर्मी इंटेलिजेंस से रिटायर्ड जवान मनोज सिंह ने कांग्रेस से ठोकी दावेदारी, बेलदौर विधानसभा से लड़ सकते हैं चुनाव

जे एन सिंह। चौथम (खगड़िया)

आर्मी इंटेलीजेंस कॉप्स से सेवानिवृत्त सैनिक मनु सिंह उर्फ मनोज सिंह अपने बेलदौर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने कांग्रेस के भावी प्रत्याशी रुप में उभर कर सामने आये हैं। कांग्रेस आलाकमान से मिले आश्वासन के उपरांत युवाओं एवं सक्रीय नेताओं की टोली के साथ बेलदौर विधानसभा क्षेत्र गांवों,टोले कस्बे का दौरा कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के दौरा के दौरान कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय विकास नीति से क्षेत्र जनता कोअवगत कराने काअभियान चलाया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के भावि प्रत्याशी युवा नेता का मानना है कि मौका मिला तो क्षेत्र के विकास को धरातल पर उतारने के लिये कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा। उन्होंने कहा कि देश की शरहद की रक्षा के बाद अब अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने के मौका का इंतजार है।