- श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा की बैठक संरक्षक कमल जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभय कुमार घोष (सोनू) ने की, जबकि संचालन महासमिति के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने किया।
बैठक की शुरुआत में कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंचासीन किया। इसके बाद विभिन्न स्थानीय दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों ने गत वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी दुर्गा पूजा से संबंधित समस्याओं और सुझावों को रखा।
सभी समितियों ने एकमत से निर्णय लिया कि माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूर्व की भांति जमुनिया धार में ही किया जाएगा।

साथ ही पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास सफाई, एप्रोच रोड की मरम्मत, बिजली के तारों को दुरुस्त करने और पेड़ों की टहनियों की छंटाई जैसी आवश्यक तैयारियों पर भी जोर दिया गया।
बैठक में चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हुई। पर्यवेक्षकों की देखरेख में ध्वनिमत से अभय कुमार घोष (सोनू) अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, जय नंदन आचार्य महासचिव, बबन मिश्रा उप महासचिव और तरुण घोष कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगे की समिति गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. बिना यादव, ब्रह्मदेव शाह, भोला कुमार मंडल, बृजेश शाह, सुरविंद भट्ट, भावेश यादव, भगवान यादव, मानिक पासवान, प्रदीप लाल यादव, निराला समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।



























