न्यूज स्कैन टीम, पटना/कटरा
जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर रियासी में शनिवार देर शाम हुए भूस्खलन में बिहार के समस्तीपुर जिले के पांच लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश शोक में है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सीएम ने नई दिल्ली स्थित बिहार राज्य के स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय कर मृतकों के पार्थिव शरीर को समस्तीपुर तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Context:
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अक्सर बारिश के दौरान भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा और आपदा-नियंत्रण व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


























