सामान बेचने को सुल्तानगंज बाजार में दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट

  • तीज पर्व पर डलिया बेचने को लेकर दो गुट आमने-सामने, कई लोग घायल, प्रशासन ने जांच शुरू की

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जिले के सुल्तनगंज बाजार में तीज पर्व को लेकर डलिया बेचने का विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दो दुकानदारों के गुट आमने-सामने आए और लाठी-डंडा चले, कई लोग घायल हुए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में प्रतिस्पर्धा और पुराने विवाद अक्सर हिंसा का कारण बनते हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस तरह की हिंसक घटनाएं न केवल व्यापारियों के लिए खतरा हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन जाती हैं।