खगड़िया:सीपीआई एम ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी के लिए महागठबंधन से खगड़िया सीट की बजाय परबत्ता सीट मांगा

न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता(खगड़िया)

प्रखंड में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विभिन्न दलों के द्वारा अलग अलग राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरु हो चुका है।इस क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के द्वारा मंगलवार को नगर पंचायत परबत्ता के कबीर मोती दर्शन कॉलेज के ठीक सामने स्थित नविता विवाह भवन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के अंचल मंत्री नवीन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रुप में सी पी आई एम के पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढबले,राज्य सचिव ललन चौधरी,राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार समेत खगड़िया जिला के अन्य नेतागण संबोधित करेंगे।इसमें परबत्ता विधानसभा के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।सी पी आई एम ने इस विधानसभा चुनाव में परबत्ता सीट के लिए अपनी तैयारी के क्रम में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन 11 बजे दिन से आरंभ होगा।