न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही राजनीतिक हमलों की तीव्रता बढ़ गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को कई बार नकारा और अपमानित किया, फिर भी वे सत्ता की चाह में उसी दल के साथ गठबंधन में हैं। उन्होंने तेजस्वी को “वंशवादी”, “भ्रष्ट” और “लालची” बताते हुए कहा कि इससे उनका राजनीतिक सम्मान खत्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता आरजेडी-कांग्रेस और वाम दलों से दूरी बना चुकी है और 2025 के चुनाव में यह गठबंधन पूरी तरह खत्म हो जाएगा। राय ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ही राज्य में विकास का रास्ता तय करेगी।

नित्यानंद राय ने कहा, तेजस्वी वंशवादी, भ्रष्ट और लालजी… इस बार आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन का अंत होगा

More posts
