सरकार से मिलने वाली सुविधा हर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचेगी : सांसद

न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी (खगड़िया)

गोगरीखगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बाढ़ पीड़ित गांवों एवं बाढ़ पीड़तों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सांसद ने गोगरी,बोरना मीरगंज, सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोरना के कम्युनिटी किचन,उसरी मध्यविद्यालय, आदि कम्युनिटी कैम्प का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ित किसी भी स्तिथि में घबराएं नहीं उनके साथ हम हैं। सरकार से जो भी उचित सुविधा है वो मिल रही है। आगे भी ध्यान रखने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने खुले आसमान में जीने वाले बाढ़ पीड़ितों के बीच भी जाकर उनकी समस्या को सुनी और भरोसा दिलाया कि कोई भी असुविधा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने उपस्तिथ पदाधिकारियों से भी हर संभव मदद करने कहा।सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न राहत शिविर,कम्युनिटी किचन,मेडिकल कैम्प,भोजन आदि का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण के मौके पर लोजपा के पवन जायसवाल, लोजपा किसान प्रकोष्ठ अमलकिशोर यादव, जदयू नेता मु नासिर इकबाल सहित कई पदाधिकारी एवं कई नेता गण मौजूद रहे। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने भी अपनी अपनी समस्या को गिनाया और सांसद द्वारा आश्वाशन दिया की कोई भी दिक्क़त नहीं होने दिया जायेगा।