गोपालपुर बांध का आधा हिस्सा टूटा, बिंदटोली इलाके में बड़ा खतरा मंडराया, देखिए वीडियो

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

गोपालपुर के बिंदटोली क्षेत्र में स्पर संख्या 8 और 9 के बीच मुख्य बांध में भीषण कटाव हुआ है, जिससे बांध का आधा हिस्सा टूट गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में पानी का रिसाव होने लगा है और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। जल संकट और बाढ़ की आशंका को लेकर क्षेत्रवासियों में डर व्याप्त है। प्रशासन ने तत्काल निरीक्षण कर स्थिति को नियंत्रित करने के उपाय शुरू कर दिए हैं।