लंदन में वर्ल्ड होम्योपैथी समिट सीजन-4 का पोस्टर लॉन्च, ब्रिटिश संसद में होगा आयोजन

डॉ. नीतीश ने कहा, यह आयोजन भारतीय होम्योपैथी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और विश्वास का प्रतीक बनेगा

न्यूज स्कैन डेस्क, नई दिल्ली
भारत की होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच पर सम्मान और पहचान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। एक बार फिर से इसका श्रेय जा रहा है Burnett Homeopathy Pvt. Ltd को। वर्ल्ड होम्योपैथी समिट सीजन -4 का आयोजन लंदन में होने जा रहा है। इसका आधिकारिक पोस्टर कंपनी के एमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में आज लॉन्च किया। पोस्टर की लांचिंग एेतिहासिक लंदन आई के पास यानी टेम्स नदी के दक्षिणी तट पर संपन्न हुई। बताते चलें कि लंदन आई यूके का सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है।


डॉ. नीतीश ने कहा कि यह महज पोस्टर लॉंचिंग नहीं थी बल्कि होम्योपैथी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की यात्रा के क्रम में एक ताकतवर आगाज है। इससे पूर्व भी बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से जर्मनी और दुबई में तीन बार वर्ल्ड होम्योपैथी समिट का आयोजन हो चुका है। इन तमाम आयोजनों ने यह साबित किया है कि भारत हर हाल में होम्योपैथी की दुनिया में भी अगुवा बनकर रहेगा। आगे बताते हुए डॉ. नीतीश ने कहा कि यह समिट अगले वर्ष 10 अप्रैल को ब्रिटिश पार्लियामेंट के परिसर में आयोजित होगा। यह आयोजन भारतीय होम्योपैथी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और विश्वास का प्रतीक बनेगा। भारत होम्योपैथी को पुनः स्वर्णकाल में ले जाने का सारथी बनेगा।

पोस्टर लॉन्च के अवसर पर लंदन के कई चिकित्सकों, शिक्षकों और मेडिकल रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञों ने डॉ. नीतीश के साथ भाग लिया। इस बार का आयोजन ना सिर्फ भारतीय चिकित्सा पद्धति को प्रचारित करेगा, बल्कि ब्रिटेन और यूरोप के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श का भी एेतिहासिक गवाह बनेगा। ज्ञात हो कि इससे पूर्व जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथी समिट को अमेरिका के नेशनल होम्योपैथी बोर्ड का भी साथ मिला था। दुनिया भर से होम्योपैथी की शीर्ष शख्सियतों ने इसमें शिरकत की थी। करीब 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी के विद्वानों ने इसमें हिस्सा लिया था। इससे पूर्व दुबई में भी दुनिया ने होम्योपैथी के क्षेत्र में भारत की ताकत का साक्षात्कार किया था।