सुपौल, न्यूज स्कैन ब्यूरो
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर जिला इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी रेंज, सहरसा द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पकड़े गए अपराधियों के नाम
शंभु साह
सुशील कुमार साह
(दोनों निवासी – गरहा रामपुर, वार्ड-7, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा)
पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि दोनों अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज विभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर दोनों को कोशी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
देशी कट्टा – 1
देशी पिस्टल – 1
जिन्दा कारतूस – 4
डीएमआर – 1
साड़ी – 6
मोबाइल फोन – 5
पंखा – 1
अपराध इतिहास
गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ सुपौल, मधेपुरा और सहरसा जिलों के विभिन्न थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं। इनमें कई संगीन धाराओं में केस लंबित थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।
इनकी गिरफ्तारी से जिले के नौ मामलों का उद्भेदन हुआ है, जिनमें शामिल हैं:
राघोपुर थाना कांड सं0-124/25
राघोपुर थाना कांड सं0-160/25
छातापुर थाना कांड सं0-175/25
करजाईन थाना कांड सं0-44/25
त्रिवेणीगंज थाना कांड सं0-73/24, 376/25, 383/25, 392/25, 395/25
इनके खिलाफ BNS, Arms Act समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इसे जिले की बड़ी सफलता बताया है और अपराध नियंत्रण में यह कार्रवाई मील का पत्थर मानी जा रही है।


























