न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद तेजप्रताप को लालू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख पार्टी और परिवार से निकाला था। इस पोस्ट के तत्काल बाद तेजप्रताप ने इतना स्पष्ट तौर पर कहा था कि, लालू जी सोशल मीडिया पर नहीं लिखते हैं। इसके पीछे कौन है इसका सच जल्द लोगों के सामने आएगा। अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने सनसनीखेज बयान दिया है। कहा है कि तेजप्रताप यादव को बर्बाद करने की साजिश तेजस्वी यादव ने लिखी।
पहली बार इस मामले में खुलकर तेजस्वी यादव का नाम आया है। ज्ञात हो कि तेजप्रताप को छह साल के लिए राजद से निकाला जा चुका है। तेजप्रताप लगातार कहते रहे कि इसके पीछे कई जयचंद हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी का खुलकर नाम नहीं लिया। अब आकाश यादव ने खुलकर कहा है कि इस पूरे मामले के पीछे तेजस्वी का दिमाग है। उन्होंने ही तेजप्ताप को पार्टी और राजनीति से अलग करने की चाल चली। आकाश ने कहा कि पूरी स्क्रिप्ट तेजस्वी ने लिखी और इसके लिए उनके परिवार यानी अनुष्का को मोहरा बनाया गया। आकाश ने यह भी कहा कि यह आरोप गलत है कि मैंने तेजप्रताप को भड़काया है।
अनुष्का के भाई ने कहा, तेजप्रताप के खिलाफ तेजस्वी ने रची साजिश


























