गोगरी:पुलिस की दबिश के कारण अपराधी कर रहे न्यायालय में आत्म-समर्पण : एसडीपीओ साक्षी

न्यूज स्कैन ब्यूरो।गोगरी

जिले के गोगरी अनुमंडल स्थित मड़ैया थाना पुलिस के लगातार दबिश के कारण मड़ैया गांव में हत्याकांड के दो अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी देते हुए बताया कि मड़ैया थाना कांड संख्या 119/26 के अभियुक्त मड़ैया निवासी राजा कुमार एवं सुदामा कुमार न्यायालय मे आत्म समर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि बीते 18 मार्च को मड़ैया में हत्या हुआ था। इसी मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था, इसी दौरान मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी के नेतृत्व में रोज छापेमारी की जा रही थी, थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी के द्वारा उनके परिजन को कहा गया कि जल्द से जल्द उन्हें सलेंडर होने के लिए कहा। अन्यथा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के दविस के कारण फरार चल रहे अभियुक्त ने खगड़िया न्यायालय में अपने आप को आत्मसमर्पण किया।