राशि वसूली को 11 लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

भागलपुर। बैंक से ऋण लेकर नहीं लौटने वाले 11 बकायेदारों के विरुद्ध अपर समाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनमें शाहकुंड के अमखोरिया के अमित कुमार, कहलगांव रानी दियारा के कमलेश्वरी मंडल, परबत्ता, राघोपुर के मोतीलाल मंडल, परवत्ता के लवकुश मंडल, नवगछिया के चंदन कुमार, मनियामोर के शाहजहां आलम, सुल्तानगंज के अमित कुमार चौधरी, नया बाजार के राजकुमार, कबीरपुर के मोहम्मद राजू, मिर्जापुर के सरयुग यादव और स्वामी विवेकानंद रोड के लटू घोष शामिल हैं।