खगड़िया /गोगरी।
गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्किपुर मे एक निर्मनाधीन सड़क को देखने पहुंचे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घयाल की पत्नी के आवेदन पर 7 लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन के अनुसार मारपीट करने वाले मारपीट के अलावा लोहे के खंती से हमला कर रहे थे।

इस मामले मे घायल व्यक्ति मुश्किपुर निवासी मु काशिफ की पत्नी जूही खातून द्वारा गोगरी थाना मे आवेदन देकर गाँव के ही मो. समद, मो. महव, मो. इस्लाम, मो. साकिब सहित सात लोगों को नामजद किया गया हैं। आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि जब मेरे पति गाँव मे बन रहें सड़क को देखने पहुंचे तो पहले से हथियार लिए हुए उक्त आरोपी मौजूद थे। मेरे पति को देखते ही उनलोगो द्वारा गाली गलौज करना शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर जान मारने की नियत से मेरे पति के सर के ऊपर खंती से वार किया गया। पीड़िता के अनुसार उसके पति के जमीन पर गिरते ही उनलोगो द्वरा तेज हथियार से सर काटने की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने कहा है कि जब वह अपने पति की बजाव में सामने आई तो आरोपियों के द्वारा उसके साथ ही अव्यवाहर किया गया है। इस मामले मे गोगरी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी।































