न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी
गोगरी प्रखंड स्थित अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। अस्पताल कर्मियों द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। सैंकड़ों महिलाओ की जांच की गयी।
इस दौरान अस्पताल के डॉ कंचन, डॉ गुंजन, डॉ शोभा रानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में सैकड़ो महिलाओं का जांच किया गया है। इस मौके पर चिकित्सक डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह उपस्थित महिलाओं को दी गयी। यूरिन,एचआईवी, हीमोग्लोबिन , रक्तचाप समेत विभिन्न प्रकार की जांच कर स्वास्थ्य पर सचेत रहने की सलाह दी गयी। इसके अलावा सभी महिलाओं को कैल्शियम, विटामिन, फोल्कि एसिड, आयरन की गोली समेत अन्य जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, सुधीर पाठक,मु साबिर, उदय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। इसके तहत सभी महिलाओं को उस अवस्था मे खान पान के सचेत रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही समय समय पर अस्पताल के सम्पर्क में रहने को कहा गया।बताते चलें की इस तरह के जांच महीने मे नौ, पंद्रह एवं इक्कीस तारीख को की जाती है। इस मौके पर सभी महिलाओ को बताया गया की यदि अस्पताल मे प्रसव होता हैं तो इसके तहत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
































