चौथम:जनगणना को लेकर सरकारी कर्मयों का पशिक्षण शुरु, 16 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना प्रशिक्षण प्रकिया होगा पूरा

चौथम। 16 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरु हुआ है। गौरतलब है कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत डिजिटल एप के माध्यम से शुक्रवार 16 अप्रैल से आगामी 1 मई तक स्व-गणना एवं मकानों की सूची बनाने की जानकारी इन सरकारी कर्मियों को दिया जाएगा।

बता दें कि इस कार्य को लेकर चौथम बीडीओ ने प्रशिक्षण लेने वाले कर्मियों को सटीक डेटा बेवसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह सहित प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चौथम बीडीओ ने बताया कि मकान गणना कार्य के उपरांत जनगणना का कार्य क्रम 2027 में पूरा किया जाना है। विदित हो कि इसके पूर्व जनगणना 2011 में हुआ था। जो विधिवत जनगणना दस वर्षों पूरा किया जाना था। जो निर्धारित समय से पांच शाल बाद किया जा रहा है। मौके पर पर्यवेक्षकों में श्यामल किशोर, सनोज कुमार शशि, मुकेश कुमार चन्द्रा, अजय कुमार,मधु कुमार, हीरा लाल कुमार, प्रगणकों में राजेश कुमार पासवान, गबन यादव, बबन कुमार, अजय कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।

कैसे होगा जनगणना कार्य?

1. प्रशिक्षण का कार्य 16 अप्रैल से 1 मई 2026 तक किया जाएगा।

2. सभी डेटा का डिजिटिलाइजेशन करना एवं भारत के मकान एवं उनके सदस्यों का सूचीकरण करना।

3. 17 अप्रैल से 1 मई के बीच नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जनसांख्यिकीय जानकारी भर सकेंगे।

4. इस कार्य में, आंगनवाड़ी, शिक्षा विभाग, विकास मित्र, जीविका कर्मी आदि को शामिल किया जाएगा।