न्यूज स्कैन डेस्क, पटना
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मधुकर यादव को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यादव लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और उन्हें पटना जिले से प्रतिनिधित्व मिला है।
इसके अलावा, पूर्व आईपीएस अधिकारी नुरुल होदा को राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है। वे सीतामढ़ी से ताल्लुक रखते हैं और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सकता है।
पार्टी की नई राष्ट्रीय कमेटी में जिन प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, वे इस प्रकार हैं:
आनंद मधुकर यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. मो. नुरुल होदा को राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है. डॉ. एसके सैनी को राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. भागलपुर के अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. डॉ. सुनील कुमार सिंह को चिकित्सा सेल का अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. प्रो. मनोज सहनी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव और राजन चौधरी उर्फ निषाद कमांडो को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है. विशेष रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह को VIP पार्टी के चिकित्सा सेल का अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनका अनुभव स्वास्थ्य क्षेत्र में पार्टी की नीति निर्माण में सहायक हो सकता है।
आईटी और मीडिया प्रबंधन को देखते हुए राजन चौधरी उर्फ निषाद कमांडो को आईटी सेल का प्रमुख एवं राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं, प्रो. मनोज सहनी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह नियुक्तियां आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को धार देने की रणनीति का हिस्सा हैं। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार, नीतियों के प्रचार और जमीनी मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।