- कोचाधामन थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया उद्भेदन
किशनगंज। कोचाधामन थाना क्षेत्र के पाठकोई पंचायत के घूरना गांव में हुई हत्या कांड का उद्भेदन पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर कर लिया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सागर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कोचाधामन थाना क्षेत्र के पाठकोईकला पंचायत के घूरना में लखन मुर्मू का शव रविवार को मिला था। शव देखकर प्रथमदृष्ट्या हत्या की आशंका जताते हुए घटना के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी सोम हासदा उर्फ रवि और निमाई हांसदा बाभनगांव कोचाधामन का रहने वाला है।दोनों भाई है। पकड़े गए आरोपी ने मृतक लखन मुर्मू की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक लखन हालामाला का निवासी है। वह पिछले कुछ वर्षों में घूरना में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस को घूरना में सड़क किनारे रविवार की रात्रि को मृतक लखन मुर्मू का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। शव के माथे पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई।
पकड़े गए आरोपी ने अपनी फूफी के साथ गलत हरकत करने का लगाया था आरोप
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक लखन मुर्मू उसकी फ़ुआ के साथ छेड़खानी करता था। पकड़े गए दोनों भाइयों ने मृतक लखन मुर्मू को पूर्व में भी कई बार समझा चुका है।घटना के दिन भी दोनों पहले लखन मुर्मू को समझाने ही गया था।इसी बीच पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।
तकनीकी अनुसंधान में पुलिस ने किया घटना का उद्भेदन
तकनीकी अनुसंधान, बायलॉजिकल साक्ष्य संकलन व सूचना संकलन के दौरान हत्याकांड की घटना का उद्भेदन किया गया।घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे थे।वहां पहुंचते ही पुलिस को पहले लगा की कही सड़क दुर्घटना तो नहीं हुई होगी।बाद में पुलिस को हत्या की आशंका हुई और इस बिंदु पर जांच करते हुए घटना का उद्भेदन किया गय। हत्याकांड की घटना के उद्भेदन में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार,अवर निरीक्षक राजू कुमार व अन्य शामिल थे।