मुंगेर : एसआई संतोष सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी के घर पर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

मुंगेर। नंदलालपुर गाओं में एसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी रंजीत कुमार के घर पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई दीपक कुमार की मौजूदगी में चार घंटे तक कुर्की-जब्ती चली। इस दौरान घर का चौखट, दरवाजा, बर्तन, ट्रंक, फ्रीज, पंखा, पलंग सहित अन्य सामान जब्त किया गया। सभी समानों को ट्रैक्टर पर लादकर थाना लाया गया। जब्त समानों की सूची भी बनाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 14 मार्च को नंदलालपुर गांव में एसआई संतोष कुमार सिंह को एक परिवार ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी रंजीत कुमार अभी भी फरार है। उसी की गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती की गई। कुर्की-जब्ती के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई इस मामले में एक अन्य आरोपी राजू कुमार को दो दिन पहले हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर मुंगेर लाया गया है। इसकी जानकारी मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने दी थी।