पटना: अपनी पहली बैठक में ही सीएम ने अधिकारियों को पढ़ाया मजबूत कानून का पाठ, कहा अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस से कानून व्यवस्था हो मजबूत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद तुरंत अपना कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को वे शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद मुख्य सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ ऑफीस) पहुंचे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में पूरी प्रशासनिक अमला मौजूद था। इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए और वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर बैठक की। बताया जा रहा है कि मुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने इस बैठक में सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनको कई महत्वपूर्ण टास्क दिये हैं। जहां उनके द्वारा अधिकारियों को प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देने में कोताही नहीं बरतने का पाठ भी पढ़ाया।

अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस

सूत्रों की माने तो बैठक में जहां प्रदेश की योजनाओं को गति देने के साथ जनता की समस्या पर विशेष ध्यान देने की बात सीएम ने की वहीं उनके द्वारा डीजीपी विनय कुमार को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखने की बात कही है। वहीं उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी विभाग आपसी सामांजस के साथ कार्य करें। ताकि काम की गति में तृवता हो और जनता को इसका लाभ मिल सके। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पदभार संभालने के बाद स्रमाट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात भी किया। जहां उन्होंने पैर छूकर उनसे आशिर्वाद लिया।