न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा की मिसाल रहे पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार सिंह जी के जन्म शताब्दी विजयोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक भव्य निःशुल्क सुपरस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह शिविर पीरपैंती के शेरमारी स्थित डॉ. यमुना प्रसाद सिंह स्मृति चिकित्सालय (रेफरल अस्पताल रोड) में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।
प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन भागलपुर के माननीय प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजनकर्ता डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर डॉ. दिलीप कुमार सिंह जी की सेवा भावना को समर्पित है।
पटना, सिलीगुड़ी और भागलपुर के विशेषज्ञों की बड़ी टीम
इस शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें पटना, सिलीगुड़ी और भागलपुर के नामचीन सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे:
पटना से: प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उनकी टीम।
सिलीगुड़ी से: हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गौरव, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर सिंह, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ जय सिंह और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिसोदिया।
भागलपुर से: हड्डी रोग, स्त्री रोग, शल्य, नेत्र, दंत और औषधि रोग के विशेषज्ञ जैसे डॉ. सोमेन कुमार चटर्जी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. बसुंधरा लाल, डॉ. राजीव सिन्हा समेत कई अन्य वरिष्ठ चिकित्सक।
पंजीकरण अनिवार्य: पहले कराएं रजिस्ट्रेशन
शिविर के सुचारू संचालन के लिए आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि केवल रजिस्टर्ड मरीज ही देखे जाएंगे। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है:
बबलू: 9931497383
चतुर्भुज: 9709499338
मुनमुन: 6201595618 / 06429463180
































