18 मार्च को होगा पैक्स एवं बुनकर समितियों का होगा चुनाव: डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

समाहरणालय स्थित समीक्षा कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में पैक्स निर्वाचन 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित पैक्स एवं बुनकर समिति चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को समन्वय बनाकर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
निर्वाचन कार्यक्रम
नामांकन: 06 एवं 07 मार्च 2026 (प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
नामांकन पत्रों की समीक्षा: 09 एवं 10 मार्च 2026 (11:00 बजे से 3:00 बजे तक)
अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक आवंटन: 11 मार्च 2026 (11:00 बजे से 3:00 बजे तक)
मतदान: 18 मार्च 2026 (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक)
मतगणना: 18 मार्च 2026
प्रखंडवार निर्वाचन विवरण
गोपालपुर: 02 समितियाँ, 04 मतदान केंद्र (02 भवन), 2263 मतदाता, 02 मतगणना टेबल
इस्माइलपुर: 01 समिति, 02 मतदान केंद्र (01 भवन), 845 मतदाता, 01 टेबल
रंगरा चौक: 05 समितियाँ, 10 मतदान केंद्र (05 भवन), 5935 मतदाता, 05 टेबल
नवगछिया: 03 समितियाँ, 09 मतदान केंद्र (03 भवन), 5248 मतदाता, 02 टेबल
खरिक: 02 समितियाँ, 04 मतदान केंद्र (02 भवन), 2274 मतदाता, 02 टेबल
नारायणपुर: 01 समिति, 04 मतदान केंद्र (02 भवन), 2288 मतदाता, 01 टेबल
पीरपैंती: 06 समितियाँ, 13 मतदान केंद्र (07 भवन), 7197 मतदाता, 05 टेबल
कहलगांव: 12 समितियाँ, 24 मतदान केंद्र (12 भवन), 13992 मतदाता, 10 टेबल
सनहौला: 08 समितियाँ, 23 मतदान केंद्र (12 भवन), 12873 मतदाता, 10 टेबल
गोराडीह: 01 समिति, 03 मतदान केंद्र (01 भवन), 1818 मतदाता, 01 टेबल
सबौर: 04 समितियाँ, 08 मतदान केंद्र (06 भवन), 4631 मतदाता, 02 टेबल
जगदीशपुर: 07 समितियाँ, 10 मतदान केंद्र (07 भवन), 4024 मतदाता, 05 टेबल
नाथनगर: 05 समितियाँ, 11 मतदान केंद्र (05 भवन), 5556 मतदाता, 04 टेबल
शाहकुंड: 02 समितियाँ, 08 मतदान केंद्र (03 भवन), 4685 मतदाता, 04 टेबल
सुल्तानगंज: 07 समितियाँ, 17 मतदान केंद्र (07 भवन), 9471 मतदाता, 04 टेबल
इस बार जिले में कुल 64 पैक्स समितियों तथा 02 बुनकर सहयोग समितियों का निर्वाचन कराया जाएगा। इनमें मिलाप बुनकर सहयोग समिति, नाथनगर एवं राजा सिल्क प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, जगदीशपुर शामिल हैं।
बैठक में अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ, विधि-व्यवस्था, मतगणना की पारदर्शिता तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।