न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधानसभा के विधायक आलोक कुमार सिंह ने पार्टी संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों में जिला संयोजकों की मनोनयन प्रक्रिया पूरी की है। इसी क्रम में भागलपुर जिला के लिए सुमन कुमार प्रसून को जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।
नवमनोनीत जिला संयोजक सुमन कुमार प्रसून को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भागलपुर इकाई और अधिक सशक्त होगी।
पार्टी नेता इंजीनियर अवध किशोर कुमार ने कहा कि सुमन कुमार प्रसून लंबे समय से पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा सुधार एवं कॉलेजियम प्रणाली जैसे जमीनी मुद्दों को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाते रहे हैं, उसी दिशा में भागलपुर इकाई भी सजग एवं सक्रिय भूमिका निभाएगी।
संजीव सिंह कुशवाहा ने भी सुमन कुमार प्रसून को कर्मठ एवं लोकप्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि जिला संयोजक के रूप में उनकी नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है।
बधाई देने वालों में पार्टी के भागलपुर–बांका से विधान परिषद के प्रत्याशी रहे अभिषेक वर्मा उर्फ दीपक वर्मा, रवि शेखर भारद्वाज, इंजीनियर सुमित कुमार, संजीव सिंह कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, सुबोध सिंह कुशवाहा, सुरेश मंडल, इंजीनियर चंदन पोद्दार, इंजीनियर ऋषिकेश कुशवाहा, निशा भारती, कंचन कुमारी, सत्यम मिश्रा, गिरीश झा, सुभाष मंडल, मिथिलेश चंद्रवंशी, वाल्मीकि ताँती एवं अवध बिहारी पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सुमन कुमार प्रसून को जिला संयोजक मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किया संगठन विस्तार: सुमन कुमार प्रसून बने भागलपुर जिला संयोजक


























