न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
दस्ते द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता में सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न विधाओं में हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन में कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्रतियोगिता में कॉलेज के फैकल्टी सदस्य ओमप्रकाश दुबे ने शतरंज (चेस) स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल शिक्षकों बल्कि छात्रों को भी प्रेरित किया है।सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की छात्रा काव्या निर्मल ने एथलेटिक्स के हाई जंप मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त छात्र युवराज सिंह ने गायन प्रतियोगिता में अपनी मधुर प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित कर रजत पदक हासिल किया।
कॉलेज प्रशासन एवं प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की बहुआयामी प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे। इस सफलता से पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण है।


























