न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
भागलपुर के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य अजीत शर्मा ने आज अपने आवास पर मकर संक्रांति के पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले भर के सामाजिक, राजनीतिक नेता, कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अजीत शर्मा ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मकर संक्रांति एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का पर्व है, जिसमें नव ऋतु और प्रकृति की उपासना की जाती है।
इस अवसर पर भागलपुर नगर निगम के उप महापौर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. अभय आनंद, विपिन विहारी यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, इंटक जिला अध्यक्ष रवि कुमार, रविंद्रनाथ यादव, मो. महताब खान, गौतम बनर्जी, अबुल हसन, अशोक जिवराजिका, राजेश रंजन राजू, मो. सैफ बिन मल्लिक, मो. रमीज राजा, डॉ. अभिषेक चौबे, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, ई. राजेश कुमार सिंह, डॉ. जय शंकर ठाकुर, पवन पारीक, विवेक जैन, दीपक वाजोरिया, सरवर ईमाम, नजाहत अंसारी, जुम्मन अंसारी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल श्रृष्टि, शिवशंकर सिन्हा, संतोष कु. झा (मुन्ना), जाबीर अंसारी, मो. अयाज, मो. असफाक, पूजा साह, डॉ. राकेश साह, ज्योति देवी, विनोद कु. मंडल, डॉ. प्रदीप कु. सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा के घर मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन
































