बिहार पुलिस में महातबादला: 71 IPS अफसरों की जिम्मेदारी बदली

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
बिहार की कानून-व्यवस्था को नई धार देने के लिए नीतीश सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। इस लिस्ट में महानिदेशक (DG) से लेकर एसपी (SP) और सिटी एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि कुन्दन कृष्णन को पदोन्नत कर एसटीएफ का महानिदेशक (अभियान) नियुक्त किया गया है।

जिलों की कमान में भी बड़ा बदलाव हुआ है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और सारण जैसे जिलों में नए एसएसपी (SSP) की तैनाती की गई है। इसके अलावा, कई जिलों के सिटी एसपी और ट्रैफिक एसपी भी बदले गए हैं।

प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां (71 अधिकारियों की पूरी सूची)

  1. महानिदेशक (DG) और अपर महानिदेशक (ADG) स्तर
    अधिकारी का नाम वर्तमान/नई जिम्मेदारी
    प्रीता वर्मा महानिदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम
    कुन्दन कृष्णन महानिदेशक (अभियान), STF (अतिरिक्त प्रभार: विशेष शाखा)
    आर. मलर विली एडीजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (अतिरिक्त प्रभार)
    अमित कुमार जैन एडीजी, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (अतिरिक्त प्रभार: कमजोर वर्ग)
    सुनील कुमार अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार
    कमल किशोर सिंह एडीजी, रेलवे (अतिरिक्त प्रभार)
  2. पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर
    अधिकारी का नाम नई पोस्टिंग
    रणजीत कुमार मिश्रा आईजी, साइबर क्राइम और सिक्योरिटी यूनिट
    मनोज कुमार आईजी (मुख्यालय), बिहार
    संजय कुमार आईजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस
    विवेकानंद आईजी, पूर्णिया जोन
  3. पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर
    अधिकारी का नाम नई पोस्टिंग
    पुष्कर आनंद कमांडेंट, BSAP-8, बेगूसराय (अतिरिक्त प्रभार: BSAP-19)
    तौहीद परवेज डीआईजी, आधुनिकीकरण
    प्रमोद कुमार मंडल डीआईजी, SCRB
    आदित्य कुमार एसपी, अपराध जांच विभाग (CID)
    आशीष भारती डीआईजी, मद्यनिषेध और ANTF, पटना
    डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम डीआईजी, SCRB
    अवकाश कुमार डीआईजी, साइबर अपराध और सुरक्षा इकाई
    आनंद कुमार डीआईजी, कानून और व्यवस्था, बिहार
    कुमार आशीष डीआईजी, कोसी रेंज, सहरसा
    रवि रंजन कुमार डीआईजी, पुलिस कल्याण
    दीपक रंजन डीआईजी, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर
    डॉ. इनामुल हक मेंगनु डीआईजी, रेलवे पुलिस रेंज, पटना
    अमीर जावेद डीआईजी (कमजोर वर्ग और महिला प्रकोष्ठ), CID
    अशोक कुमार सिंह डीआईजी, बिहार मानवाधिकार आयोग
    संजय कुमार सिंह डीआईजी (संचालन), STF
    राजीव रंजन-1 डीआईजी, प्रावधान
    राकेश कुमार सिन्हा डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
    अजय कुमार पांडे डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो
    नीरज कुमार सिंह डीआईजी (ऑपरेशंस), STF
    सुशांत कुमार सरोज डीआईजी, ट्रैफिक, बिहार
    राजीव रंजन-2 डीआईजी, मानवाधिकार
    रमन कुमार चौधरी डीआईजी, ट्रेनिंग
    मनोज कुमार तिवारी डीआईजी, मिथिला जोन, दरभंगा
    शैलेश कुमार सिन्हा डीआईजी, बेगूसराय जोन
    सत्यनारायण कुमार डीआईजी, BSAP (उत्तरी डिवीजन), मुजफ्फरपुर
    रमाशंकर राय डीआईजी, ERSS, पटना
    सुशील कुमार डीआईजी, कानूनी मामले और नियम
    दिलनवाज अहमद डीआईजी-सह-कमांडेंट, BSAP-14, पटना
  4. एसएसपी और एसपी (SSP & SP) स्तर
    अधिकारी का नाम जिला/इकाई
    संतोष कुमार एसपी, किशनगंज
    कातेश कुमार मिश्रा एसएसपी, मुजफ्फरपुर
    जितेंद्र कुमार एसपी, अररिया
    विनय तिवारी एसपी, गोपालगंज
    हृदय कांत एसपी, एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS)
    सुशील कुमार एसएसपी, गया
    विद्या सागर एसपी, रेलवे पुलिस, जमालपुर
    अनंत कुमार राय एसपी, रेलवे पुलिस, पटना
    प्रमोद कुमार यादव एसएसपी, भागलपुर
    विनीत कुमार एसएसपी, सारण
    मनीष कुमार एसपी (B), स्पेशल ब्रांच
    ललित मोहन शर्मा कमांडेंट, BSAP-1, पटना
    सागर कुमार ट्रैफिक एसपी, पटना
    वैभव शर्मा एसपी, साइबर रिसर्च, आर्थिक अपराध इकाई (EOU)
    पूरन कुमार झा एसपी, सिवान
    नवजोत सिमी एसपी, अरवल
    आलोक एसपी (D), सीआईडी
    अजय कुमार कमांडेंट, BSAP-5, पटना
    अंजनी कुमार एसपी (ऑपरेशंस), STF
    रविश कुमार कमांडेंट, BSAP-13, दरभंगा
    रामानंद कौशल एसपी, बगहा
    अवधेश दीक्षित एसपी, लखीसराय
    शुभांक मिश्रा एसपी, शिवहर
    श्री राज एसपी, भोजपुर (अतिरिक्त प्रभार: कमांडेंट, MSAP आरा)
    अपराजित एसपी, जहानाबाद
    विक्रम सिहाग एसपी, वैशाली
    कोटा किरण कुमार सिटी एसपी, गया
    मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर
    शैलेंद्र सिंह सिटी एसपी, भागलपुर