खगड़िया: तेगाछी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी

न्यूज स्केन ब्यूरो। चौथम(खगड़िया)

खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव में सोए अवस्था में एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शव की पहचान तेगाछी गांव निवासी जितेंद्र सिंह के 14 वर्षीय पुत्र निवास कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा नवम का छात्र बताया जा रहा है।

घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हत्या का आरोप भी घर के ही एक सदस्य पर लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन सहित चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई राकेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार ने बताया कि किशोर की मां नैहर में है। पिता बासा पर थे। घर में किशोर अकेले सोया हुआ था। बताया जाता है कि इसी दौरान अपराधियों ने धार-धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया।

घटना की जानकारी सुबह परिजनों को मिली। इसके बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसडीपीओ द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस कई एंगेल से जांच में जुटी है।थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि बहरहाल घटना को लेकर परिवार के सदस्य के द्वारा आवेदन अप्राप्त है। प्राप्त आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर हत्या के आरोपियों के विरूद्ध शख्त कानूनी पहल शुरू की जायेगी।