खगड़िया: गोगरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पूर्व में भी दर्ज हैं कई मामले

न्यूज स्कैन ब्यूरो। गोगरी (खगड़िया)

गोगरी थाना पुलिस ने शनिवार गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पितौझिया निवासी संजीव कुमार पिता सिकंदर यादव को एक देशी कट्टा और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।सूचना के अनुसार, आरोपी अपने क्षेत्र में हथियार लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के निर्देशन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष तरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष तरुण कुमार पाण्डेय,दिनेश कुमार,सिपाही संजीव कुमार,सिपाही विधान कुमार शामिल था।पुलिस ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पूर्व आपराधिक इतिहास:

• कांड संख्या-261/22, दिनांक 07.10.2022

• धाराएं: 323, 341, 427, 307, 506 आईपीसी