सुपौल। सिविल सर्जन ललन ठाकुर की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की सफलता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में माताओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने और 6 माह तक केवल स्तनपान के लाभ की जानकारी दी गई। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर स्तनपान के सही तरीकों पर चर्चा करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यशाला में स्वास्थ्य, आईसीडीएस और पीरामल स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर कार्यशाला आयोजित

































