न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कार्यालय वेश्म में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील संबंधी कुल 6 वादों में सुनवाई की गई, जिसमें 02 (दो) वादों का निष्पादन किया गया। शेष 04 (चार) वादों की सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गयी। लोक शिकायत की सुनवाई में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज उपस्थित हुए तथा अंचल अधिकारी, सुपौल कार्यालय वेश्म में उपस्थित हुए। सुनवाई में थानाध्यक्ष, वीरपुर ना तो विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से और ना ही स्वयं उपस्थित नहीं हुए। फलस्परूप वाद निष्पादन नहीं होने हेतु उनपर दंड स्वरूप 1000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

































