न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
अटल जयंती सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम बिहार प्रांत का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन 27-28 2025 दिसंबर को राष्ट्रकवि दिनकर की पावन धरती बेगूसराय में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र में उद्घाटनकर्ता के रूप में बेगूसराय के सांसद मंत्री गिरिराज सिंह,राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह हास्य कवि डॉ. अशोक बत्रा तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही, सभी अतिथियों द्वारा विधिवत् उद्घाटन के पश्चात् प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय के द्वारा स्वागत संबोधन तत्पश्चात् सभी अतिथियों का संबोधन हुआ।
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम कुमार की उपस्थिति रही।सत्र में मंत्री तथा अन्य अतिथियों के द्वारा स्मारिका 2025 का विमोचन किया गया।
तृतीय सत्र में राष्ट्रीय कवि संगम बिहार प्रांत का अधिवेशन चला जिसमें सभी जिलों के द्वारा जिला वृत्त प्रस्तुत किया गया।
प्रथम दिन का अंतिम सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ,जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विख्यात हास्य कवि अशोक बत्रा,वीर रस के कवि शिव कुमार व्यास, कवि संजीव मुकेश तथा अन्य कवि एवं कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जहां हास्य की हल्की फुहार भी थी,वीर रस की हुंकार भी थी और संवेदना की वो अनुभूति भी जो सीधे दिल को छू जाती है।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों को काव्य प्रस्तुति के पश्चात् सभी को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमें सुपौल जिले के 11 कवि एवं कवित्रियों राष्ट्रीय कवि संगम सुपौल जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल,प्रांतीय संगठन मंत्री रविभूषण, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सृष्टि मिश्रा, जिला संगठन मंत्री बिंदु श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी जया सिंह,साक्षी मिश्रा,आनंद भारती जिला मंत्री,अभिलाषा मिश्रा माधुरी,संगीता कुमारी, भूषण कुमार विश्वकर्मा,आर्यन राज ने हिस्सा लिया।


































