निर्मली-सीतामढ़ी नई रेल लाइन के लिए कार्य प्रारंभ : मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सुपौल व्यापार संघ के तत्वावधान में शनिवार को ऊर्जा , योजना विकास विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में श्रीराधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों द्वारा मंत्री का मिथिला परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी की अध्यक्षता, सचिव युगल किशोर अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष उमेद जैन ने किया। समारोह में व्यापारियों ने मंत्री का अभिनंदन करते अपनी कुछ मांगे रखते हुए मंत्री के स्वस्थ्य रहने की कामना की। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते मंत्री श्री यादव ने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ बिहार की जनता ने एनडीए की सरकार पर भरोसा जताया है। ठीक उसी प्रकार जनता की अपेक्षा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा हर स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेवारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है। इसलिए व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। जिले के विकास की चर्चा करते उन्होंने कहा कि यातायात के मामले में सुपौल अग्रणी स्थान पर है।सुपौल-अररिया-गलगलिया से सिल्लीगुड़ी तक रेलमार्ग जुड़ जायेगा। इसके साथ ही निर्मली-सीतामढ़ी नई रेल लाईन के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही सुपौल आरओबी का कार्य भी प्रारंभ है। जबकि राघोपुर में जाम की समस्या से निजात के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जायेगा। मौके पर व्यवसायी सुशील चौधरी, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, मतादीन अग्रवाल, रौशनलाल, जगन्नाथ चौधरी, अभय मिश्रा, गगन ठाकुर, सुनील चौधरी, अशोक चौधरी, गोलू ठाकुर, पप्पू साह, बलेंद्र साह, उमेश ठाकुर, सुब्रत मुखर्जी, सुजीत अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनोरंजन चौधरी, राजेश चौधरी, संजय सरवागी आदि मौजूद थे।