न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ पिपरा
थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत के नवटोल के समीप तिलावे नदी में मंगलवार को तीन युवक स्नान करने गए थे जिसमें एक युवक नदी में डूब गया है। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।मिली जानकारी अनुसार थुमहा पंचायत के वार्ड 9 निवासी चंदन कुमार सुतिहार के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार जो गांव के ही अपने दो अन्य मित्र के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान पानी की तेज धारा में गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। साथ गए युवकों द्वारा जोर से चिल्लाने की आवाज पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और डूबे युवक की खोजबीन शुरू किया ।लेकिन उनका कोई आता पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पिपरा पुलिस और सीओ को दी। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस द्वारा एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई ।इसके बाद सूचना पर एनडीआरएफ टीम की ने घटनास्थल पर पहुंच खोजबीन शुरू किया ।करीब तीन घंटे से लगातार खोजबीन के बाद युवक का शब बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि डूबने की जानकारी मिली है एनडीआरएफ की टीम 3 घंटे से खोजबीन कर शव को बरामद कर लिया है।पुलिस शव बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वहीं परिवार में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
थुमहा में तीन दोस्तों के साथ तिलावे नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत,परिजनों में कोहराम

































